शाहाबाद/हरदोई । त्रयोदशी के अवसर पर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव जी का विधिवत पूजन अर्चन कर वैदिक आचार्य अतुल कृष्ण त्रिपाठी, कमल त्रिपाठी और अनंतराम त्रिपाठी आदि के मार्गदर्शन में विविधि द्रव्यों (घृत, दधि, शहद, सर्करा, पंचामृत) गौ दुग्ध से रुद्राभिषेक संपन्न किया।
सायं काल वेला में शिव चरित्र के अंतर्गत आचार्य अतुल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि समाज में बहू बेटियों की सुरक्षा संविधान से नहीं बल्कि संस्कारों और भारतीय सभ्यता से ही हो सकती है। हर महापुरुष के पीछे मातृशक्ति का ही हाथ रहा है जिनकी माता संसार संस्कारवान, सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाली हुई है उनके पुत्र ही राष्ट्र धर्म और समाज के लिए कुछ कर पाए । उनको महापुरुष की संज्ञा प्राप्त हुई।
जैसे कौशल्या माता का उपदेश राम को वन जाते समय, महाराणा प्रताप की माता जयवंता बाई ने राम के आदर्शों के अनुसरण हेतु महाराणा प्रताप को प्रेरित किया। वीर शिवाजी को महान बनाने में जीजाबाई का योगदान रहा और आजकल की माताएं स्वयं संस्कार विहीन होती जा रही हैं, तो वीर शिवाजी महाराणा प्रताप और राम का जन्म कैसे संभव हो सकता है।

इस अवसर पर राजीव दीक्षित, सुभाष रस्तोगी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामनिवास मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, सचिन कश्यप, अवधेश बाबू मिश्रा, सुनील कुमार शुक्ला, सत्यम कश्यप, प्रभारानी श्रीवास्तव, किरण रस्तोगी आदि सैकड़ों भक्तों सहित पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राम प्रकाश राठौर