Hardoi News: हरदोई एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर के खिलाफ फिर से भारतीय किसान यूनियन सम्राट गुट कार्यालय पर धरना देने पहुंच गया है। पूर्व में भी किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो पुनः धरना दिया जाएगा, उसी क्रम में आज पुनः भारतीय किसान यूनियन सम्राट गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने एआरटीओ कार्यालय में डेरा डाल दिया है, और अपनी मांगों पर डटे हुए हैं।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं, किसानों की मांगे निम्नलिखित हैं…
1. जनपद हरदोई में चालान करने के नाम पर किसानों पर रूपये की की जा रही अवैध वसूली पर कार्यवाही की जाये। जनपद हरदोई में डग्गा मार बसे संचालित हो रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाये।
2. किसान यूनियन की गाड़ी नम्बर UP 32MB6080 का अवैध रूप से चालान हुआ है जिसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारी एआरटीओ आफिस में धरने पर बैठे थे अश्वासन मिला था कि चालान माफ कर गाडी रिलीज कर दी जायेगी, लेकिन न्यायालय से जानकारी प्राप्त हुई की एआरटीओ आफिस में अलग से टैक्स का पैसा जमा करना पड़ेगा।
इन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाये नही वो संगठन लगातार आन्दोलन जारी रखेगा। खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था।
रिपोर्ट – आलोक तिवारी