Hardoi News: हरदोई में आज 5 सितंबर 2023 को अल्पसंख्यक कांग्रेस का सम्मेलन पिहानी के अब्दुल्ला नगर में हबीब खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल प्रभारी अख्तर मालिक ने कहा कि देश में नफरत फैला कर देश के टुकड़े करने का काम बीजेपी सरकार कर रही है, और डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आज पर महंगाई अपरंपार है।
सभा को संबोधित करते हुए शान हैदर तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिर मस्जिद का एनआरसी का प्रॉपर गंदा पाल करके देश को गुमराह करते हैं। वही सभा को संबोधित करते हुए सुनीता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी ने कहा कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश का भला कर सकती है। बीजेपी सरकार में महिलाओं पर और दलित मुसलमानों पर सबसे अधिक अत्याचार होते हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है और नौजवान बेरोजगार।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आवारा जानवर देश का संकट बने हुए हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है, और दिखा विकास शून्य की ओर है। सभा को संबोधित करते हुए भुटटो मियां एडवोकेट जिला महासचिव मीडिया प्रभारी ने कहा कि देश बर्बादी की ओर है। चाहे रेलवे का हो या विकास का हो या किसानों की समस्या हो चाहे नौजवान युवा वर्ग हो सभी परेशान बीजेपी सरकार देश में नफरत बढ़ती है।
ये लोग रहे उपस्थित
सभा में मुख्य रूप से अजहर खान जिला उपाध्यक्ष, राज वर्मा जिला अध्यक्ष (सेवादल), खुर्शीद आलम बाबू उपाध्यक्ष, रियाज अहमद महासचिव, यूसुफबाजी महासचिव, विनोद गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, आसिफ पिहान्वी, रियाजुल हक, अखिल खान, ब्लॉक अध्यक्ष अजीम शान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुपम दीक्षित, साधू सिंह, सोमवंशीपुर जिला उपाध्यक्ष रियाज खान, समसुल हक वाहिद खान आदि लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद है।