हरदोई: उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नति पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए हैं। अशोक कुमार सिंह को निरीक्षक से उपाधीक्षक डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति किया गया है। उन्हें बदायूं जनपद में नई तैनाती दी गई है
हरदोई में निरीक्षक के तौर पर वर्ष 2023 आए अशोक कुमार सिंह लगभग 18 माह तक थाना टड़ियावा में प्रभारी निरीक्षक के रूप में रहे। इसके बाद बेनीगंज कोतवाली और फिर कोतवाली देहात के भी प्रभारी रहे। अपनी कार्यशैली और अनुशासित छवि के कारण उन्हें बेहटा गोकुल थाने का प्रभार दिया गया था।
इसी कार्यकाल के दौरान उन्हें निरीक्षक के पद से उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया। उनकी पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में सहकर्मियों ने बधाई दी, और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पदोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण आदेश बदायूं के लिए जारी कर दिया गया। वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।