हरदोई: राजनीति के कुशल, सौम्य, ईमानदार पुरोधा रहे पूर्व सांसद ठाकुर धर्म गज सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी पूर्णतिथि पर तमाम कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों ने ठाकुर धर्म गज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। हरदोई में आज भी धर्म गज सिंह ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
इस मौके पर आयोजक अजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सुनीता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सदस्य उत्तर प्रदेश, कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपामऊ भुटटो मियां एडवोकेट, जिला महासचिव मीडिया प्रभारी बृजराज किशोर दीक्षित बाबा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह, अजहर यार खां, विनोद गुप्ता, साधू सिंह सोमवंशी, अग्निकांत बाजपेई एडवोकेट, अनिल सिंह वीरू समाजवादी पार्टी आदि लोग मौजूद रहे।
हरदोई में राजनीति के पुरोधा ठाकुर धर्मगज सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि |