UP News: यूपी के गाजियाबाद से लव जिहाद का मामला सामने आया। ऐसा आरोप है कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को भगा कर ले गया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ की, लेकिन लड़की के बयान से मामले में ट्विस्ट आ गया है।
आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को बहला-फुसला कर ना केवल उसका शारीरिक शोषण किया बल्कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया, जिसके बाद बवाल मच गया। इस विवाद के बीच लड़की का जो वीडियो सामने आया है।
उसमें लड़की साफ तौर पर बोल रही है कि वो अपनी मर्जी से अकबर के साथ गई है और अकबर उसका पति है, जिसे वो कई सालों से जानती है। हालांकि पुलिस ने आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लड़की बालिग है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।