Sidhu Moosewala Mother Pregnant: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में हत्या कर दी गई थी। सिंगर पर उनके गांव में कुछ अज्ञात लोग ने हमला कर दिया था। अब हाल ही में एक लंबे समय के बाद सिद्धू मूसे वाला के परिवार को मुस्कुराने की वजह मिली है। उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
सिद्धू मूसे वाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सिंगर के निधन की खबर ने परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों का भी दिल तोड़कर रख दिया था। अब एक लंबे समय के बाद सिद्धू मूसे वाला के घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। सिद्धू मूसे वाला के मां चरण कौर की प्रेग्नेंट होने की खबर को सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू ने कन्फर्म किया है।
उन्होंने बताया कि परिवार का हर एक सदस्य बस यही प्रार्थना कर रहा कि बलकौर सिंह सिद्धू ( सिद्धू मूसेवाला के पिता) के घर में एक बार फिर से खुशियां लौट आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक,सिद्धू मूसे वाला की मां मार्च के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता ने सुरक्षा कारणों की वजह से प्रेग्नेंसी की खबरों पर किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया है।