Junior Mehmood Funeral: दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह पिछले लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। आज 8 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया और दिवंगत कॉमेडियन को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 दिसंबर की रात जूनियर महमूद की हालत खराब हो गई और उन्हें मुंबई के परेल इलाके में स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया लेकिन वह बच नहीं सके। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने पहले एएनआई को बताया था, ”वह 2 महीने से बीमार थे और शुरू में हमने सोचा था कि उन्हें कोई छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन उसके बाद अचानक उनका वजन कम होने लगा।
और जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो कहा गया लीवर और फेफड़ों में कैंसर था और आंत में ट्यूमर था और उन्हें पीलिया भी हो गया था। डॉक्टरों ने कहा कि यह स्टेज चार का कैंसर है।”
जूनियर महमूद को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स का जमावड़ा उनके घर पहुंचा है। इस दौरान टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा भी जूनियर महमूद के आवास पर उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। |
![]() |
इस दौरान जॉनी लीवर जूनियर महमूद के दोनों बेटों के साथ दिखाई दिए। |
![]() |
जॉनी लीवर के दोनों बच्चे भी जूनियर महमूद के आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। |
![]() |
राकेश बेदी भी अभिनेता जूनियर महमूद को अंतिम विदा देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बिना बात किए वह चुप चाप अंदर चले गए। |
![]() |
रजा मुराद भी नम आंखों से अपने दोस्त को अलविदा कहते हुए दिखाई दिए। |
![]() |
दिवंगत कॉमेडियन को श्रद्धांजलि देने के लिए कॉमेडियन सुनील पाल को भी जूनियर महमूद के आवास पर देखा गया। |
![]() |
सुदेश भोंसले भी उनके आवास पर पहुंचे। |
![]() |
अंतिम सम्मान देने के लिए जया भट्टाचार्य भी दिवंगत अभिनेता के आवास पर मौजूद थीं। |
![]() |
एक्टर की अंतिम यात्रा उनके मुंबई वाले घर से आज दोपहर 12 बजे निकाली गई। जूनियर महमूद को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स का जमावड़ा उनके घर पहुंचा था। |
![]() |
जावेद जाफरी भी जूनियर महमूद के आवास पर उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे थे। |
![]() |
कॉमेडियन जूनियर महमूद को सचिन पिलगांवकर और अली असगर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। |
![]() |
श्रद्धांजलि देने के लिए आदित्य पंचोली, राकेश बेदी, रजा मुराद, सुदेश भोसले और सुनील पाल जैसे कई एक्टर्स भी उनके आवास पर पहुंचे थे। |
![]() |
दिवंगत एक्टर को अंतिम विदाई देने मास्टर राजू भी पहुंचे थे। |