Sarkari Naukri 2023: सरकारी जॉब की तलाश में जुटे युवाओं के लिए 5 सरकारी नौकरियों हैं। पहली राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत 512 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 71 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2023 है। दूसरी UPSSSC में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 530 पदों पर वैकेंसी निकली है। सिलेक्शन होने पर 20 हजार से 92 हजार रुपए महीना तनख्वाह मिलेगी।
तीसरी पावर ग्रिड में एक साल के लिए विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस का मौका है। सिलेक्शन होने पर 13500 रुपए से लेकर 17500 रुपए मिलेंगे। फार्म भरने की आखिर तारीख 31 जुलाई है। वहीं चौथी चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के अंतर्गत ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पदों पर भर्ती निकाली है। 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की 21 जुलाई आखिरी डेट है। पांचवी IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती निकाली है। सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट तारीख आज यानी 21 जुलाई 2023 है।