87 वर्ष की उम्र मे दुनियां को अलविदा कह गए मनोज कुमार.. ‘रोटी, कपड़ा और मकान’, दो बदन, ‘हरियाली’और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी
फ़िल्म अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।