भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों के बीच बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए जॉइन नहीं किया है और वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लंबे समय से सुर्खियों में है, लेकिन हाल के दिनों में यह मुद्दा और भी गर्म हो गया है।
चुनावी अटकलों के बीच उनकी पत्नी ने सार्वजनिक रूप से कई गंभीर आरोप लगाकर इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह के चुनावी इरादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद 15 साल से एक ही पार्टी से जुड़ा होने के बावजूद टिकट नहीं पा सका, वह दूसरों को क्या टिकट दिलवाएगा। इन बयानों के बीच पवन सिंह का एक्स पोस्ट राजनीतिक और निजी दोनों ही मोर्चों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पत्नी के आरोप और चुनाव लड़ने से इंकार का बयान आने वाले दिनों में पवन सिंह की छवि और करियर को प्रभावित कर सकता है।