शाहाबाद/हरदोई । शाहाबाद नगर पालिका में सफाईकर्मी की नौकरी में महिलाओं की भर्ती न होने से नाराज वाल्मीकि समाज की तमाम महिलाएं आज डाक बंगले पहुंची। वहां पर महिलाओं ने एक प्रार्थना पत्र देकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात करके नगर पालिका में समायोजित करने की मांग की।
महिलाओं का मानना था कि सालों पूर्व मैला प्रथा समाप्त करते हुए उनके कार्य को बंद कर दिया गया था। तब से वह महिलाएं पूरी तरह से निराश्रित हैं और अपने घर का खर्च चलाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। शनिवार को भाजपा नेता महेंद्र कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की महिलाएं डाक बंगला पहुंची और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों में समायोजित करने की मांग की।
उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी महिलाओं को समायोजित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर आरती, लक्ष्मी राखी, गुड़िया चमेली सविता आदि मौजूद रही।
रिपोर्ट- राम प्रकाश राठौर