Varanasi News: वाराणसी में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते यहां चितईपुर थाने की छत गिर गई। हादसे में एक सिपाही समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों में शिकायत के लिए आए फरियादी भी हैं। घटना के बाद एसओ ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि जहां छत गिरी वहां महिला हेल्थ डेस्क बनी थी। कोई गंभीर नहीं है।
चितईपुर थाने में मंगलवार की सुबह तेज़ बारिश के कारण अचानक से महिला हेल्पडेस्क की छत गिर पड़ी। अचानक से छत गिरने से शिकायत करने पहुची शांति देवी उसकी लड़की सरिता और नाती नतनी घायल हो गए। इस दौरान महिला हेल्पडेस्क के अंदर मौजूद दीवान ओमप्रकाश उपाध्याय को भी हल्की चोटें आ गई। एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा ने सभी घायलों को बगल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।