पाली-(हरदोई): आगामी लोकसभा चुनाव एवं ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद हरदोई के पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने रविवार को पुलिस बल के साथ पाली नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान नगर की विभिन्न सड़कें पुलिस के बूटों की ठक-ठक से गूँज उठी। एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग से लेकर नगर के अन्य मार्गों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्च/ पैदल गस्त किया। इस दौरान सभी नगरवासियों को पैदल मार्च के माध्यम से शान्ति /सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा।
![]() |
| एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला रूट मार्च/पैदल गस्त |
साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने इस दौरान नगर के आमजन से वार्ता कर उनकी संबंधी समस्याओं को जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही नगरवासियों से शांति बनाये रखने की अपील की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी शाहाबाद अनुज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय,अतिरिक्त निरीक्षक बहीद अहमद, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा,एजाज अहमद,नायब तहसीलदार पाली पुलिस के जबान सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
