आगरा : रविवार रात करीब 2 बजे दिल्ली से बनारस जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 34 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें 9 की हालत गंभीर है। घायलों में एक इजराइल की यात्री कोरल भी शामिल हैं। सभी घायलों को SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। हादसे के बाद पिकेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
हादसे के वक्त, ज्यादातर यात्री बस में सोए हुए थे। बस के पलटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने पुलिस को फोन किया। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू किया गया। यात्रियों को बस से निकाला गया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे घायलों को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। कुल 34 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है, उन्हें SN मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा |
ये लोग हुए घायल
आगरा प्रशासन के मुताबिक, घायलों में निशा कौल, दिशम, मुर्गश्याम, कल्पना, नौतिक, कार्तिक, मनीष, रचना, शमीम, नितेश, गोपाल शर्मा, संदीप, हेमलता, मो. इमरान, आमिर, सुनील कुमार, शैलेश, सुदेव, अखिलेश, श्रीजेश, विनीत, रीतेश, आकाश, मोहित, अजय दुबे शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, सयाल सिन्हा, धन लक्ष्मी, अंजू कुमारी, अजीत कुमार, रामेश्वर, विश्वनाथ, सिद्धार्थ, अमित और संजय गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।