नई दिल्ली: 74 साल के इंडोनेशियाई शख्स ने 24 साल की महिला से शादी करने के लिए 180,000 अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
इंडोनेशिया के 74 साल के एक व्यक्ति ने अपने से 50 वर्ष छोटी महिला से विवाह कर हलचल मचा दी है। शख्स ने शादी के लिए 180,000 अमेरिकी डॉलर यानी 1.5 करोड़ रुपया भी दुल्हन को दिया।
यह मामला तब सामने आया जब इस जोड़े ने शादी की फोटोग्राफी के लिए हायर किए गए फोटोग्राफर को पेमेंट दिए बिना फरार हो गए। फोटोग्राफर ने ये जानकारी पुलिस को दी। जब मामले की जांच शुरू हुई तो दुल्हा और दुल्हन के बीच उम्र गैप और इतनी भारी-भरकम राशि चुकाने की बात सामने आई।