पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अभिनेता सना जावेद से अपनी दूसरी शादी की घोषणा की है। मलिक और सना ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने अपने ही देश की एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी हुई थी और दंपति का एक पांच साल का बेटा इज़ान है।
सानिया और मलिक की शादी 2010 में हुई थी। वे दुबई में रह रहे थे। मलिक अभी भी दुनिया भर में टी20 क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है। ऐसी अफवाहें थीं कि शोएब मलिक और सना जावेद डेटिंग कर रहे हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पिछले साल पाकिस्तानी अभिनेत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई देकर आग में घी डालने का काम किया। “हैप्पी बर्थडे” शोयब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक क्रिप्टिक मेसेज किया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- तलाक कठिन है। इस पोस्ट ने पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनके तलाक की अफवाहों की अटकलों को और हवा दे दी थी। हालांकि, उन दोनों की ओर से तलाक की खबर अभी तक नहीं आई है। सानिया ने लिखा- शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा, लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं।