पाली/हरदोई: ब्लाक भरखनी की ग्राम पंचायत बिलसर हरसेन के गांव लुधियापुर में भीषण ठंड को देखते हुए प्रधान माधुरी सिंह के नेतृत्व में कंबलों का वितरण हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में लोगों को कंबल वितरित किए गए.
एसडीएम ने कहा भीषण ठंड के चलते हुए शासन द्वारा गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है, जिससे भीषण ठंड से बचाव हो सके। वही प्रधान पद समाजसेवी श्याम सिंह इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा इच्छा रही है, गरीब तबके के लोगों का सहयोग किया जाए। इस बहाने हर व्यक्ति को गरीब तबके के लोगों का सहयोग करना चाहिए।यही असली परमात्मा की पूजा होने के बराबर होती है।
नायब तहसीलदार यशवंत सिंह यादव ने कंबल वितरित करते हुए कहा, “शासन की मनसा के अनुसार कंबलों का वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। भीषण ठंड के चलते गरीब तबके के लोग इस कंबल के सहारे ठंड से बचाव किया जा सकता है।” उन्होंने कहा ब्लॉक क्षेत्र में अनवरत या शासन द्वारा कार्यक्रम जारी रहेगा, जिससे गरीब तबके के लोग ठंड से अपना बचाव कर सके।
इस मौके पर उदय राज, एडवोकेट नीरज दीक्षित, अमीन लेखपाल भोला मिश्रा, नन्हे सिंह, राहुल सिंह आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।