हरदोई: गल्ला मंडी के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली से धान और मक्का गिराया जा रहा है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही मंडी के आढतियों द्वारा सड़क पर ही धान और मक्का के बोरियों खाली कराई जा रही जिससे पूरे क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है यह स्थिति तब है जब प्रशासन यातायात माह के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है.
मंडी के बाहर सुबह से ही अनाज लदे ट्रैकों और ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन लग जाती है। आढती सड़क पर ही अनाज की तौल करवाते हैं। इससे सड़क पर धूल और फिसलन बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं।
नागरिकों का आरोप है कि मंडी से कुछ दूरी पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है। फिर भी प्रशासन की यह अव्यवस्था वर्षों से जारी है। शहर वासियों का कहना है कि शिकायतें करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई के बजाय केवल खाना पूर्ति की जाती है। स्थानीय निवासी अनुराग, अनुज और सीताराम ने बताया कि मंडी के बाहर रोजाना कई कई घंटे जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को कार्यालय और बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है।
नगर वासियों ने प्रशासन से मांग की है, की मंडी गेट के बाहर सड़क पर अनाज उतारने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही अनाज लदे वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
