100 News UP

News And Media Portal (खबरें वही जो हैं सही)

  • Breaking News
  • Entertainment
  • Uttar Pradesh
  • Sport
Search
  • Advertise with us
  • Any Complaint
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2023 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Reading: Arvind Kejriwal Arrest Live: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, होली नहीं मनाएंगे आप नेता और कार्यकर्ता
Share
Sign In
Notification Show More

100 News UP

News And Media Portal (खबरें वही जो हैं सही)

  • होम
  • गेम्स
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • क्राइम
  • करियर
  • जॉब
  • कुंडली
  • पंचांग
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Uttar Pradesh
    • Hardoi
    • Barelli
    • Lucknow
    • Sitapur
    • Gazipur
    • Kanpur
    • Muzaffarnagar
    • Varanasi
    • Amroha
  • Delhi
  • Uttrakhand
    • Haridwar
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Sport
    • Cricket
  • Accident
  • वीडियो
  • Careers
  • Crime
  • Latest Update
  • Madhya Pradesh
    • Chitrakoot
  • Videos
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise with us
  • Any Complaint
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2023 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Arvind Kejriwal Arrest Live: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, होली नहीं मनाएंगे आप नेता और कार्यकर्ता
Home » Blog » Arvind Kejriwal Arrest Live: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, होली नहीं मनाएंगे आप नेता और कार्यकर्ता
Live Updates

Arvind Kejriwal Arrest Live: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, होली नहीं मनाएंगे आप नेता और कार्यकर्ता

100 News Desk
Last updated: July 13, 2024 9:05 pm
100 News Desk Breaking News 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE
21Posts
Auto Updates

Arvind Kejriwal Arrest Live: करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद जांच एजेंसी ने गुरुवार की शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पहुंची थी।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

होली नहीं मनाएंगे AAP नेता और कार्यकर्ता

गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी की है। इसके बाद अब आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली न मनाने का फैसला किया है।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करेगी आप

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आप 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। साथ पार्टी कार्यकर्ता विरोध में होली नहीं मनाएंगे।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।”

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

3 घंटे की बहस के बाद फैसला सुरक्षित

करीब 3 घंटे की बहस के बाद ईडी रिमांड आवेदन पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत की तरफ से कुछ देर में फैसला सुनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में तीन वकीलों ने दलीलें पेश की। वहीं ईडी ने कोर्ट में शराब घोटाले को लेकर कई बड़े दावे किए।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

मीडिया को‌ कोर्ट रूम के बाहर रोका गया

मीडिया को‌ कोर्ट रूम के बाहर रोका गया। कोर्ट रूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को‌ अंदर जाने से रोक दिया। इस पर मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हो ग‌ई।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

कोर्ट रूम पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सुनवाई शुरू

ईडी की टीम केजरीवाल को लेकर कोर्ट रूम पहुंची है। मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, जोहेब हुसैन और नवीन मट्ठा को पेश हुए हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोर्ट पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Enforcement Directorate produces Delhi CM Arvind Kejriwal before Rouse Avenue court following his arrest yesterday pic.twitter.com/xet3JmDjwc

— ANI (@ANI) March 22, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

केजरीवाल को लेकर निकली ईडी की टीम

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कार्यालय से अदालत के लिए निकल चुकी है। कुछ देर में जांच एजेंसी केजरीवाल को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी। जिस गाड़ी में केजरीवाल को ले जाया गया उस पर काले रंग के पर्दे लगे हैं।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया है। उन्होंने निचली अदालत में मामले की सुनवाई के चलते ऐसा किया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राउज एवेन्यू कोर्ट में मौजूद रहना है। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका सुनवाई के वक्त पेश नहीं हो सकते। इसी वजह से ये याचिका वापस ली गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद सिंघवी पुन: सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगे।

Delhi CM Arvind Kejriwal withdraws from Supreme Court his plea against arrest by Enforcement Directorate.

Senior advocate Abhishek Manu Singhvi appearing for Arvind Kejriwal tells Supreme Court that Kejriwal is withdrawing the petition in the Supreme Court as it is clashing with… pic.twitter.com/ARcxfFPIO6

— ANI (@ANI) March 22, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला त्रिवेदी की विशेष पीठ आज ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

पुलिस ने आतिशी और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

आइटीओ पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान आइटीओ पर यातायात खुलवाया जा रहा है।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

हिरासत में लिए जा रहे आप कार्यकर्ता

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि आप कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से आइटीओ के लिए मार्च कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर आइटीओ चौक जाम कर दिया है।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

आप के प्रदर्शन में पहुंचे संजय सिंह के पिता

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी डीडीयू मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही है। संजय सिंह के पिता भी आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं।

1 year agoMarch 22, 2024 1:36 pm

आईटीओ पर दिल्ली पुलिस की चेतावनी- सभी लोगों के यहां से चले जाने की अपील की

आईटीओ पर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को यहां से चले जाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नहीं तो हमें बल प्रयोग करना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी बार-बार यह कह रहे हैं कि यहां पर धारा 144 लागू है इसलिए तुरंत यहां से चल जाएं, यहां पर लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है।

1 year agoMarch 22, 2024 4:36 am

भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी आप

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दस बजे आप ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। कार्यकर्ताओं को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कल के हालात को देखते हुए अधिक संख्या में आप कार्यकर्ताओं के ईडी मुख्यालय और भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंचने की संभावना कम है।

1 year agoMarch 22, 2024 4:35 am

अरविंद केजरीवाल एक विचार है- गोपाल राय

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर कहा कि अरविंद केजरीवाल जी एक व्यक्ति नहीं एक विचार हैं। देश के लोगों से अपील है कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हों।

अरविंद केजरीवाल जी एक व्यक्ति नहीं एक विचार हैं। देश के लोगों से अपील है कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हों।#arvindkejariwal pic.twitter.com/KpTQNLkR7o

— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) March 22, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

Service Update

On advice of Delhi Police, ITO Metro station will remain closed from 08:00 AM to 06:00 PM today i.e, 22nd March 2024.

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप ने किया सुप्रीम कोर्ट का रूख

आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी लगाई है। 22 मार्च को सुबह ही सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस देश का सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

#WATCH | Delhi minister and AAP leader Atishi says, "We have put an application in the Supreme Court against the illegal arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal. It will be mentioned in the Supreme Court tomorrow morning. We hope that the Supreme Court will protect democracy…" pic.twitter.com/hjhbEe9geF

— ANI (@ANI) March 21, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का बयान

Rahul Gandhi on Arvind Kejriwal Arrest अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी आप: आप नेता गोपाल राय

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आप आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकते हैं और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके पूरे विपक्ष को धमकी दे सकते हैं, तो वे गलत हैं।

1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

राखी बिड़ला को हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही आप विधायक राखी बिड़ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

#WATCH | AAP MLA Rakhi Birla detained by Delhi Police while protesting outside the residence of Delhi CM Arvind Kejriwal.

Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal was arrested by the Enforcement Directorate (ED) in the Excise policy case. pic.twitter.com/j8NEawWk8v

— ANI (@ANI) March 21, 2024
1 year agoMarch 22, 2024 4:18 am

Arvind Kejriwal Arrest: 2 घंटे की पूछताछ के बाद हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल को ईडी हेड क्वार्टर ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई। यह घटनाक्रम ईडी के समन के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद आया। दरअसल, जांच एजेंसी पूछताछ में शामिल होने के लिए केजरीवाल को 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन उन्होंने लगातार समन स्किप किए हैं।

TAGGED:Arvind KejriwalArvind Kejriwal Arrest
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link
By 100 News Desk
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Previous Article अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद लखीमपुर की मासिक बैठक संपन्न
Next Article शाहजहाँपुर: जिाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के दिये निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट समाचार

हाथरस में रोडवेज बस में सवार ट्रैफिक सिपाही से किराया मांगना कंडक्टर को पड़ा महंगा, नाराज सिपाही ने बस रोककर कर दिया चालान
Hathras
Hardoi News: आम के पेड़ में लटकता मिला ट्रक ड्राइवर का शव
Hardoi
Kanpur News: जाजमऊ में शॉर्ट-सर्किट से टेनरी में लगी आग कानपुर
Kanpur News: न्यू अवतार मोटर्स में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक CNG कारें जलकर खाक
Kanpur
Bareilly News: बेरहम पति ने पत्नी को उल्टा लटकाया छत से, चीखें सुनकर बचाई गई महिला की जान
Barelli
100 News UP100 News UP
Follow US
© 2025 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
  • INTERESTS
  • Privacy Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Terms and Conditions
  • Any Complaint
  • Contact
100 News up 100 News up
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up