हरदोई न्यूज़: थाना क्षेत्र माधवगंज में 15 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारण के चलते जहर खा लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। नेवादा गब्भी ग्राम पंचायत निवासी रतिपाल की पुत्री अर्चना ने शुक्रवार देर शाम को जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सी एचसी में किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया।
परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के पिता रतिपाल मैं बताया कि उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं है। कि उनकी बेटी ने किन कारणों के चलते जहर खाया। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी कश्यप गांव लाया जाएगा। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
यह भी पढ़ें : Hardoi News: पिकअप ने मारी टक्कर स्कूटी सवार घायल, लोगों ने चालक को पीटकर पुलिस को सौंपा…
