लखनऊ: सूची के मुताबिक अरुण कुमार सिंह, जो अब तक अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बाराबंकी थे, उन्हें अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल के पद पर भेजा गया है। वहीं निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम,गोरखपुर से अब उसी पद पर स्थानांतरित हुए हैं। अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी जालौन से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए हैं। पंकज वर्मा अपर जिलाधिकारी बागपत से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।
विनीत कुमार उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) बागपत बनाया गया है। मिर्जापुर के उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार को मिर्जापुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अयोध्या के उपजिलाधिकारी कौशल कुमार को इसी जिले के अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद में ओएसडी राजकुमार द्विवेदी को वाराणसी में अपर आयुक्त विन्ध्यांयचल के पद पर भेजा गया है।
सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रधान प्रबंधक विवेक कुमार को अपर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। बरेली के उपजिलाधिकारी गोविन्द मौर्या को सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रधान प्रबंधक पद पर भेजा गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अमित कुमार वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। कन्नौज के अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
कन्नौज के उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (वि-रा) कन्नौज बनाए गए हैं। अयोध्या के उप जिलाधिकारी विकासधर को सहारनपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी की उप जिलाधिकारी श्रद्धा चौधरी को राज्य संपत्ति निदेशालय में सहायक निदेशक बनाया गया है। राजस्व परिषद से सम्बद्ध अरविन्द कुमार सिंह को मंडी परिषद का उप निदेशक बनाया गया है। सहकारी चीनी मिल्स में प्रधान प्रबंधक ज्योति को अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश एसआईआर का क्या पंचायत चुनाव पर होगा असर? जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा..
शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैंथल को सहकारी चीनी मिल्स में प्रधान प्रबंधक का जिम्मा दिया गया है। अम्बेडकर नगर के अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता को वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के पद पर भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक हापुड़ ज्योत्सना बंधु को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के पद पर अम्बेडकरनगर भेजा गया है। रामपुर की उपजिलाधिकारी मोनिका सिंह की अपर जिलाधिकारी न्यायिक हापुड़ भेजी गई हैं।
अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी (नगर) अमित कुमार भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अयोध्या के पद पर भेजा गया है। मुरादाबाद के नगर मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ भेजा गया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय पांडेय को मुरादाबाद का नगर मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुरादाबाद और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविन्द कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फिरोजाबाद ट्रांसफर किया गया है।
