Lucknow news : बसपा में मिशन-2027 को लेकर फेरबदल का क्रम जारी है। पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और पूर्व सांसद गिरीश चंद जाटव को मेरठ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अमरोहा के जाफर अली और विक्रम सिंह जाटव को मेरठ मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कई अन्य मंडल प्रभारियों में भी फेरबदल किया है।
दीपावली के दिन बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर मंडलों के मुख्य प्रभारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के पूर्व मुख्य प्रभारी शमसुद्दीन राइन को बरेली मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया है। इसी तरह मेरठ-सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के निवर्तमान मुख्य प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और पूर्व सांसद गिरीश चंद जाटव को मेरठ मंडल के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर आगरा के विक्रम सिंह जाटव और अमरोहा के जाफर मलिक को लगाया है।
बिहार चुनाव के लिए बसपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आकाश आनंद समेत ये 40 नाम
मेरठ मंडल की दूसरी टीम मेघानंद जाटव, रोहताश सिंह जाटव, डा.कमल सिंह राज और परवेज आलम उर्फ गोलू भी मेरठ मंडल का काम देखेंगे। माना जा रहा है कि बसपा नेतृत्व ने तय किया है कि दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के पास रहेगी। इसके तहत मंडलों के मुख्य प्रभारियों का दायित्व बदला गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष बने जिला प्रभारी
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पुष्पेन्द्र जाटव और प्रबुद्ध कुमार जाटव को मेरठ जिले का प्रभारी बनाया है। तीनों मिलकर मेरठ जिले का काम देखेंगे।