उन्नाव: CM योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को उन्नाव में भगवंतनगर विधानसभा स्थित डौंडियाखेड़ा में राजा रावरामबख्स सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। रेंज के पांच जिलों का फोर्स बुलाया गया है।
CM योगी आदित्यनाथ के प्रोटोकॉल के अनुसार 2:15 पर उन्नाव पहुंचेंगे और 3:50 यहां से प्रस्थान करेंगे। इस बीच भोले बाबा की पूजा अर्चना भी करेंगे। पुस्तक के विमोचन के साथ राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज दोपहर 2:15 पर डोडिया खेड़ा विकासखंड सुमेरपुर के हेलीपैड पर उतरेगा। 2:20 पर मिनट पर हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। 2:25 पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 02:40 बजे बाबा त्रिलोकचन्द्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
2:40 से 3:45 तक राजा राव राम बक्स सिंह की मूर्ति का अनावरण, पत्रिका का विमोचन, और अंडर-19 इंडियन महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अर्चना को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्नप्राशन का भी कार्यक्रम है। 3:45 पर डोडिया खेड़ा कार्यक्रम स्थल से कार से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 3:50 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान यहां 1200 से अधिक जवानों का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सभास्थल के एंट्री प्वाइंट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। हैंड हेल्ड डिटेक्टर से भी चेकिंग के बाद पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा। जाम की समस्या उत्पन्न न हो और वाहन सही जगह पार्क हो सके। इसके लिए सभास्थल से 100 से 400 मीटर की दूरी तक 14 पार्किंग स्थल भी बनाई गई है। एक दिन पहले ही फोर्स ड्यूटी स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। होटल और ढाबा की देर रात में चेकिंग भी की गयी।