हरदोई: शनिवार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,97, 1,68 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 4अरब 11करोड़ 41लाख 95हजार 747 रुपए की समझौता राशि तय की गई है। जनपद न्यायालय परिसर में सुबह 10: 30बजे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री दिनेश पाठक ने लोक अदालत का उद्घाटन किया।
लोक अदालत में फैमिली कोर्ट के 42 मुकदमो में से 22 जोडे आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हुए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई, भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 7,542 वादों का निस्तारण किया गया। इन में उत्तराधिकारसे जुड़े 14 वाद मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 128 वाद और परिवारिक मामलों के 51 वाद शामिल थे। जिनमें 8 दंपत्ति आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हुए।
![]() |
| राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 2,97,168 मामलों का हुआ निस्तारण! हरदोई न्यायालय में 4.11 करोड़ रुपए से अधिक समझौता राशि तय…. |
इसके अतिरिक्त फौजदारी के 7, 311वाद स्थाई लोक अदालत के 6वाद तथा अन्य विभिन्न प्रकृति के मामलों का भी आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलो में पीड़ित पक्षकारों को कुल 47 करोड़ 87लाख 50हजार रुपए की धनराशि दिलाई गई ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा 2,78,568 मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायालय परिसर में बैंको के विशेष कैम्प भी लगाए गए। इन कैम्पो में बैंक ऋण से सम्बन्धित 1,134 वादों में 15 करोड़ 14लाख 42हजार रुपए की समझौता राशि तय की गई। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के 7वादों और यातायात विभाग के 3,282 ई -चालानों का भी निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारीयो, बैंक-बीमा कंपनी तथा जिला प्रशासन व अधिवक्ताओं का योगदान रहा।
रिपोर्ट – सईद अहमद
