यूपी की योगी सराकर में मंत्री और रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा से लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह को हुआ ब्रेन हैमरेज, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

100 News Desk
3 Min Read
यूपी की योगी सराकर में मंत्री और रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा से लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह को हुआ ब्रेन हैमरेज

लखनऊ: दिनेश प्रताप सिंह का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। दिनेश प्रताप सिंह को इलाज के लिए चार अक्टूबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन कराया। इसमें ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई। स्ट्रोक से उनके एक हाथ और एक पैर में चोट लगी है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पिछले दो महीनों से राजनीतिक तनाव में हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन्हें घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 सितंबर को रायबरेली आए थे। राहुल के रायबरेली दौरे के दौरान मंत्री दिनेश सिंह चर्चा में रहे। वह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के रास्ते में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ‘राहुल वापस जाओ’ के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। नाराज दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इस बीच दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा है। कि बस चार दिन में फिर से उसी राजनीतिक अखाड़े में दो-दो हाथ करूंगा और आप सबकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।

स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है। कि मुझे थोड़ा सा उपचार, वह भी शांतिपूर्ण वातावरण में आवश्यक था। इसलिए यशस्वी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी देखरेख में मेरा उपचार करा रहे हैं। कहा कि बिहार में पार्टी की सरकार बनाने में अपना तन, मन और धन से योगदान दूंगा। आप सब साक्षी हैं कि कितने अभाव और विपत्तियों को मैंने साहस, धैर्य और विनम्रता से झेलकर यहां तक पहुंचा हूं। आपकी दुआओं से ही यह संभव हुआ है। ये छोटी-मोटी बाधाएं मेरी खुराक नहीं, बल्कि मेरे लिए नाश्ते के समान हैं।

कांग्रेस से की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

गौरतलब है कि दिनेश प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वह पहली बार 2010 में और दूसरी बार 2016 में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में भाजपा ने उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा। वह यह चुनाव 1.67 लाख वोटों से हार गए।

दिनेश प्रताप सिंह 2022 में भाजपा से फिर एमएलसी बने। योगी सरकार में उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में दिनेश ने रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि, वह 3 लाख 90 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply

Exit mobile version