फर्रुखाबाद: गर्मियों के मौसम में लोग लस्सी और शेक पीना ज्यादा पसंद करते हैं। लोगों का मानना होता है कि इससे स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सकता है। चाहे दही की लस्सी हो या कोई शेक। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा खास बादाम शेक माना जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा वसा कम करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिसके कारण यह पेय वजन घटाने में भी सहायक होता है।
शरीर के लिए लाभकारी है बादाम शेक
- बादाम का शेक स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- इसे तैयार करने के लिए इलायची, केसर, क्रीम, दूध के साथ ही मेवों का प्रयोग किया जाता है।
- बादाम शेक में विटामिन-ई, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड पाया जाता है।
- इससे कोशिकाओं की रिपेयरिंग अच्छी तरह से होती है और वह चमकदार बनती हैं
- इसके सेवन से दिमाग की मेमोरी भी तेज होती हैं।
बादाम शेक बनाने की रेसिपी
- बादाम शेक बनाने के लिए सबसे पहले 25 बादाम को भिगोने के बाद उनके छिलके हटा लें।
- फिर आवश्यकता अनुसार दूध, केसर लें।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक गहरे पैन में 2 कप दूध गर्म करने के बाद उसमें लो कैलोरी स्वीटनर और हरी इलायची का पाउडर और कस्टर्ड पाउडर मिलाया जाता है।
- इन सभी को 15 मिनट धीमी आंच में उबालने के बाद इसमें विभिन्न प्रकार के मेवा डाले जाते हैं।
- ऐसा करने के बाद उसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख देते हैं।