हरदोई: हरदोई में सबसे पहले मस्जिद आयशा में सुबह 5:45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह में नमाज सुबह 7:15 बजे होगी।
मस्जिद नूर (बावन चुंगी) में 5:50 बजे, मस्जिद नूर (कन्हई पुरवा), मस्जिद अबू बकर और मस्जिद मोमिनाबाद में 6 बजे, मस्जिद नघेटा, मस्जिद चीर पुरवा और मस्जिद व्हाइट गंज में 6:15 बजे नमाज होगी।
मस्जिद हक्की, मस्जिद कन्हई पुरवा, मस्जिद टिलिया और मस्जिद नुमाईश पुरवा में 6:30 बजे, मस्जिद सुंदर दाई, मस्जिद सेठानी और मस्जिद मंगली पुरवा में 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।
मस्जिद सिविल लाइन, मस्जिद सुनहरी, मस्जिद इस्लाम गंज, मस्जिद अबरार और मस्जिद अब्दुल पुरवा में नमाज 7 बजे होगी।
मस्जिद पुलिस लाइन, मस्जिद राहत मार्केट, मस्जिद रियामत, मस्जिद धन्नू पुरवा और मस्जिद बोर्डिंग हाउस में 7:30 बजे नमाज होगी।
मस्जिद किरमानी मार्केट और मस्जिद ललई में 7:45 बजे, जामा मस्जिद में नमाज सुबह 8 बजे होगी।
तथा मस्जिद सराय खाम में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।