Hardoi News: मंडलायुक्त ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया पौधरोपण

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई : वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सर्वप्रथम उन्होंने कछौना विकासखंड के कामीपुर ग्राम में स्थित नगर वन पहुंची जहां उन्होंने नीम, पीपल व बरगद के पेड़ का रोपण किया। जिलाधिकारी अनुमय झा ने मॉलश्री के पौधे का रोपण किया। अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने भी पौध रोपण किया।

कामीपुर वन रेंज में पौधरोपण के उपरांत मंडलायुक्त ने आसपास के क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को पौधे वितरण किये। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए जिससे हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सके। हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ कामीपुर वन रेंज को देखा।

उन्होंने निर्देश दिए कि नगर वन में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। वाकिंग ट्रैक बनवाया जाये। मैदान में घास लगवाई जाये। भूमि का समतलीकरण कराया जाये। ममता सरोवर में कटाव को रोकने के उपाय किये जाएं। दो सोलर पम्प की व्यवस्था की जाये। कामीपुर वन रेंज के उपरांत वह सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत उदरा पचलाई में स्थित मुक्ति वन पहुंची जहां उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ पौधरोपण किया।  

यहाँ पर उन्होंने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। हमें अपनी धरा को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण छोड़कर जाएं। उन्होंने विभिन्न नस्लों के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट अर्चना रावत व फॉरेस्ट रेंजर विनय सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply

Exit mobile version