हरदोई : भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा आयोजित फोटो शूट में जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह फोटोशूट उन नेताओं के साथ कराया गया है। जिनके बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद और व्यक्तिगत नाराजगी चल रही है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी नहीं परिवार है के संदेश के तहत आपसी सौहार्द और एकता का प्रदर्शन करना था। लेकिन यह पहल उल्टी पड़ती नजर आई। फोटो शूट के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश की सोशल मीडिया साइट पर टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया।
विधायक ने फोटो शूट की पोस्ट पर लिखा- नरेश जी की राजनीति के रास्ते पर सांप बिच्छू सब एक साथ? उनकी इस टिप्पणी ने भाजपा के आंतरिक समीकारणों और गुटबाजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फोटोशूट में पिहानी की ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई और मनोज सिंह कोटरा को एक साथ बैठकर तस्वीर ली गई है।
![]() |
श्याम प्रकाश ने लिखा नरेश जी की राजनीति के रास्ते पर सांप बिच्छू सब एक साथ |
कुशी बाजपेई, डॉक्टर अशोक बाजपेई और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के ख़ेमे से जोड़ा जाता है। जबकि मनोज सिंह कोटारा को सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस राठौर का करीबी माना जाता है।
भाजपा के स्थानीय गलियारों में माना जा रहा है, कि जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का यह प्रयास संगठन में समरसता लाने और विरोधी खेमों को एक साथ लाने की सकारात्मक पहल थी।
लेकिन विधायक की टिप्पणी ने माहौल को विवादित बना दिया, और पार्टी की अंदरूनी खींचतान फिर चर्चा में आ गई। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश की पोस्ट के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस छीड़ गई है। कुछ लोग ऐसे खुला विरोध बता रहे हैं। और कुछ लोग विधायक की ” साफ गोई ” बताकर तारीफ कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिला नेतृत्व इस स्थिति को कैसे संभालता है। और क्या (पार्टी परिवार ) का संदेश वास्तव में एकता में बदल पता है ?