Hardoi: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी के निर्देश पर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

100 News Desk
1 Min Read

Hardoi: पिहानी सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी के निर्देश पर पिहानी ब्लॉक के नरधीरा ग्राम में एक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय अर्कवंशी ने कहा की सभी पदाधिकारी निष्ठा के साथ काम करें, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष, हरियावा ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ा रुख जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार मैं तेजी लाएं। शाहाबाद तहसील अध्यक्ष जोगराज सिंह अर्कवंशी ने कहा संगठन को कैसे मजबूत करें इस बिंदु पर चर्चा हुई। शिष्टाचार पर भी विशेष ध्यान दें, और श्री ओमप्रकाश राजभर जी, की विचार धाराओं के बारे में सबको अवगत कराया गया है। डॉक्टर आसिफ खान को विधानसभा महासचिव बनाया गया।

तहसील शाहाबाद अध्यक्ष जोगराज सिंह अर्कवंशी जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना अर्कवंशी पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष पंकज अर्कवंशी,हरियावॉ ब्लॉक अध्यक्ष योगेश अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष राकेश अर्कवंशी, जिला सचिव विनोद रघुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता आज की बैठक में उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply

Exit mobile version