हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर मजरा गद्दीपुरवा स्थिति अनिल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में टड़ियावां थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह व उनकी पुलिस टीम द्वारा दण्ड से न्याय की ओर “नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय की छात्राओं को थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह व उप निरीक्षक अभिषेक कुमार व महिला आरक्षी चारु शुक्ला द्वारा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। और आत्मरक्षा सुरक्षा के गुण सिखाये गए, और पुलिस से संबंधित हेल्पलाइन नंबर, स्वास्थ्य व आपातकालीन के आवश्यक हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने उक्त हेल्पलाइन नंबरों को नोट व याद करने और जरूरत पड़ने पर इनका सही उपयोग करने की सलाह दी।