दिल्ली : नगर निगम के उप चुनावों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। 38.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में 53 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। चुनाव की गितनी सुबह आठ बजे ही दस मतगणना केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।
Contents
चुनाव के शांतिपूर्वक संपन्न होने को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने सभी मतदाताओं के साथ ही राजनीतिक दलों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अपने स्तर पर पारदर्शी चुनाव निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरे इंतजाम किए थे जिसमें आयोग पूरी तरह सफल रहा।
सर्वाधिक मतों से विजयी प्रत्याशी
- अनिता जैन
शालीमार बाग वार्ड
10101 मतों से जीत
सबसे कम अंतर से विजयी प्रत्याशी
- राजन अरोड़ा
नारायणा वार्ड
148 मतों से जीत
नतीजों को ऐसे समझें, पहले और अब क्या अंतर
दिल्ली नगर निगम वार्ड चुनाव परिणाम: 2022 बनाम 2025
| वार्ड का नाम | 2022 | 2025 |
|---|---|---|
| द्वारका बी आप | भाजपा | भाजपा |
| नारायणा | भाजपा | आप |
| विनोद नगर | भाजपा | भाजपा |
| अशोक विहार | भाजपा | भाजपा |
| ग्रेटर कैलाश | भाजपा | भाजपा |
| ढिचाऊं कलां | भाजपा | भाजपा |
| मुंडका | भाजपा | आप |
| संगम विहार | भाजपा | कांग्रेस |
| दक्षिणपुरी | आप | आप |
| चांदनी चौक | आप | भाजपा |
| चांदनी महल | आप | एआईएफबी |