उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहांगीरपुर क्षेत्र के गलिबपुर गांव में एक शख्स ने विधवा महिला पर गोलीबारी कर दी। आरोपी पति का कर्ज चुकाने में असमर्थ विधवा महिला पर पैसे वापस करने का दवाब बना रहा है। विधवा के पति ने उससे 50,000 रुपये उधार लिए थे और उसकी मौत के बाद यह शख्स पैसे लेने के लिए उसके घर पहुंच जाता है। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर आरोपी को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।
फायरिंग का Live Video –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 18, 2024
एक युवक ने 50K उधार लिए। एक साल पहले ये युवक मर गया। अब रुपए देने वाला शख्स उसकी विधवा पत्नी पर पैसे का दबाव बना रहा था। कल इस शख्स ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दरवाजे के गेट में लगी।
📍जहांगीरपुर, बुलंदशहर, UP
Report : @Shahnawazreport pic.twitter.com/iQUWR5ayB9
जब विधवा ने पैसे वापस करने से इन्कार किया, तो यह शख्स उसके घर पर गया और उस पर गोली चला दी। खुशकिस्मती से गोली दरवाजे पर लगी, लेकिन यह घटना विधवा के लिए बहुत डरावनी थी। हमले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।