बिहार: नीतीश कुमार 2013 से 2024 तक बिहार में पाला बदलते रहे हैं। बिहार दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।2025 का बिहार विधानसभा चुनाव ख़ास रहा. 1951 के बाद बिहार में इस बार सबसे ज़्यादा वोट पड़े।इस बार बिहार में 67.13% मतदान हुआ जो कि पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज़्यादा है।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 8.15 प्रतिशत ज़्यादा रहा है।इस बार के मतदान में पुरुषों की हिस्सेदारी 62.98% रही और महिलाओं की 71.78 प्रतिशत। बिहार में 3.51 करोड़ महिला वोटर हैं और 3.93 करोड़ पुरुष वोटर और कुल मतदाताओं की तादाद 7.45 करोड़ है।