लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने शनिवार को देश के विभिन्न न्यूज चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें बदायूं जनपद के बिसौली नगर निवासी डॉ. राकेश प्रजापति को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बदायूं के बिसौली नगर निवासी डॉ. राकेश प्रजापति बदायूं जिले के इकलौते किसी पार्टी से पहले प्रवक्ता बनाए गए हैं। जोकि बड़े राजनीतिक दल द्वारा उनका चयन किया गया है। राकेश प्रजापति पहले से ही समाजवादी पार्टी की पीडीए विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बेरोजगारों आदि की आवाज प्रमुखता से उठाने का दावा करते आए हैं।
राकेश प्रजापति वर्तमान में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। और प्रजापति समाज के राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसी क्रम में सपा का पक्ष रखने के लिए विभिन्न मीडिया न्यूज पर हरदोई सहित कुल 32 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है।
| प्रवक्ता नाम | जिला |
|---|---|
| अब्दुल हाफिज गांधी | कासगंज |
| अंकित परिहार | उन्नाव |
| अभिषेक बाजपेयी | लखनऊ |
| अजीत यादव | इलाहाबाद |
| अशोक यादव | आजमगढ़ |
| अशोक तिवारी | बलरामपुर |
| अतुल यादव | ऋषिकेश, उत्तराखंड |
| अजीज खान | बलरामपुर |
| चंचल कुमार | आजमगढ़ |
| नेहा यादव | इलाहाबाद |
| निधि यादव | इलाहाबाद |
| पूजा शुक्ला | लखनऊ |
| राकेश प्रजापति | बदायूं |
| धर्मेंद्र यादव | गाजियाबाद |
| धर्मेंद्र सिंह | सुल्तानपुर |
| फखरुल हसन | लखनऊ |
| फैजान किदवई | बाराबंकी |
| गौरव | नोएडा |
| जगदीश सिंह | फतेहपुर |
| जिंतेंद्र वर्मा | हरदोई |
| कपीश श्रीवास्तव | गोरखपुर |
| कीर्ति निधि पांडेय | गोरखपुर |
| मयंक शुक्ला | बरेली |
| मोहम्मद साजिद | बरेली |
| पूजा मिश्रा | इलाहाबाद |
| सोनू | बुलंदशहर |
| एसके दुबे | बड़ौदा गुजरात |
| शरद सरन | फर्रुखाबाद |
| शौर्या सिंह | गाजीपुर |
| सैयद जरीन | लखनऊ |
| तरिक खान | बहराइच |
| वैभव पाठक | वाराणसी |