लखनऊ: लखनऊ मेट्रो के एक कोच में शनिवार शाम आग लग गई। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर रुकते ही उसके एक कोच से धुआ निकलने लगा। यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। मेट्रो का स्टाफ भाग कर फॉरेन मौके पर पहुंचा। और यात्रियों को प्लेटफार्म से हटाया गया। स्पर्ट की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
लखनऊ मेट्रो के एक ऑफिसर के मुताबिक मेट्रो के कोच में धुआं निकलने की घटना शनिवार शाम की है। टेक्निकल फेलियर था। ब्रेक में दिक्कत की वजह से ऐसा हुआ। इसे ठीक कर लिया गया है। इसके चलते कुछ देर तक ट्रेनों को रोका गया।
शनिवार को मेट्रो में लगी आग की सूचना रविवार दोपहर उस वक्त सामने आई जब एक यूजर ने x पर इसका वीडियो अपलोड किया। वीडियो देखते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस आनन फानन में बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मेट्रो प्रबंधन से बातचीत की। उनको बताया गया कि आग की घटना शनिवार शाम की है। वीडियो सामने आते ही यात्रियों में पैनिक हो गया। बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार किसी यूजर।ने शनिवार शाम की घटना का वीडियो अपलोड कर दिया उसके बाद मेट्रो स्टेशन कंट्रोल रूम ने संज्ञान लिया।